रंजिश खत्म करने की बात कहने पर युवक पर हमला
बदायूं, जून 30 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव मझारा में पुरानी रंजिश खत्म करने की बात कहना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक के चाचा और चचेरे भाई ने लाठी-डंडों व लोहे के हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया है।गांव मझारा निवासी बबलू पुत्र हरीबाबू सोमवार को अपने घर की बैठक में बैठा था। पीड़ित के अनुसार, उसने अपने चाचा से परिवार की पुरानी रंजिश और विवाद खत्म करने की बात कही। आरोप है कि उसकी यह बात चाचा और चचेरे भाई को नागवार गुजरी। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे के हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में बबलू के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.