हरदोई, मई 8 -- पाली। बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण एक चाचा ने अपने दो पुत्रों और पत्नी के साथ मिलकर भतीजे के परिवार पर लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान माँ, बेटा सहित एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। मारपीट में एक बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता और उसके दो पुत्रों सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव गुटकामऊ निवासी हंसराम और उसके चाचा जगदीश के बीच जमीन के बंटवारे की पुरानी रंजिश चली आ रही है। हंस राम ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे वह अपनी पत्नी गीता देवी, माँ रामदेवी पत्नी रामसिंह के साथ अपने बाग में मौजूद था। उसी समय उसके चाचा जगदीश ने अपने पुत्रों रोहित, मोहित और पत्नी गुड्डी के साथ उसके परिवार के ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बचाने ...