रंजिश को लेकर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज
इटावा औरैया, मार्च 25 -- जसवंतनगर के नगला कंचनिया निवासी पुष्पा देवी ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 मार्च को उसका देवर रामवीर खेत पर आलू की खुदाई करवा रहे थे। इसी दौरान को गांव के सुमित उसका भाई अवनीश के अलावा आगरा बाह निवासी शिवा व सांती, फिरोजाबाद के कुलदीप आए और रंजिश को लेकर अभद्रता करने लगे। रामवीर ने इसका विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। चाचा को पिटते देख भतीजे अखिलेश व भांजे नरेंद्र सिंह ने बचाने का प्रयास किया। तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर दो भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.