कन्नौज, अप्रैल 21 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर में रंजिश को लेकर दो पक्षों बीच जमकर लाठी डन्डे चले। मां-बेटो सहित पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनो ओर से आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर निवासी जुल्फिकार पुत्र इस्तियाक का 19 अप्रैल की देर शाम तकरीबन 9 बजे गांव के ही अशरफ पुत्र अख्तर से रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनो पक्षों के लोग लाठी-डन्डा लेकर वहां पहुंच गये। मामला बढ़ने पर उनके बीच जमकर संर्घष हुआ। मारपीट में जुल्फिकार और उसकी मां बदरूनिंशा व भाई इम्तियाज घायल हो गये। जबकि दूसरी ओर से अशरफ व उसका भाई चुन्ने घायल हो गया। दोनो लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने एक ओर से अफसर पुत्र राहत, अख्तर पुत्र शाकिर हुसैन व मतलूम पुत्र बा...