कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ। सकरावा थाना क्षेत्र के सरायभागमल परौर निवासी नवनीत कुमार पुत्र राधाकृष्ण ने गांव के रामवीर व अरूण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पांच मार्च को करीब 8 बजे वह अपने खेत में पानी लगाने जा रहा था। जब वह जैनेंद्र के खेत के पास पहुंचा, तभी पुरानी रंजिश को लेकर उपरोक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए उस पर हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर जब लोग उसे बचाने आए, तब वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.