बुलंदशहर, मार्च 27 -- नगर क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में मुकदमे की तारीख पर आए एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने न्यायालय परिसर के भीतर ही एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। नगर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मूल रूप से सलेमपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी अनिल कुमार(हाल निवासी नोएडा) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका गांव के ही प्रहलाद, देवेन्द्र और मोनू के साथ पुराना विवाद चल रहा है। 25 मार्च को अनिल अपने एक मामले की तारीख पर बुलंदशहर कचहरी आए थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी साथ थे। पीड़ित के अनुसार, दोपहर के वक्त न्यायालय के पास मौजूद थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.