अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज मामले की जांच-पड़ताल शुरू कराई है। शिकायत में सौरभ पांडेय पुत्रा परमानन्द पाडेय निवासी गांधी नगर नाका हनुमानगढ़ी का कहना है कि वह देर रात मोहल्ले के ही दीपू तिवारी के घर के पास गया था। इसी दौरान देवेश पाडेय उर्फ शिवम पाडेय,हनुमान मौर्या तथा दीपू तिवारी उर्फ शिवम तिवारी ने पुरानी रंजिश को गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे और लात-घूंसा से हमला बोल दिया तथा पिटाई की। आस-पास के लोग एकत्र हुए तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। लगभग एक पखवारे पूर्व इन लोगों से झगड़ा हुआ। तब भी पिटाई की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.