कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज। शहर के मोहल्ला बाबा हाजी में रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके दो भाइयों की भी पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चुरहैया निवासी रामखेलावन पुत्र जोधा प्रसाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, 24 मार्च की दोपहर वह अपने भाई सुदामा एवं चचेरे भाई रावेन्द्र के साथ बाबा हाजी रोड पर एक मेडिकल स्टोर के निकट खड़ा था। तभी गांव के ही खुशीराम पुत्र रामसनेही, विपिन पुत्र जय राम, अवधेश पुत्र राम भरोसे एवं प्रदीप पुत्र मैकूलाल वहां पहुंच गए और रंजिश को लेकर गली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने रामखेलावन को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.