कन्नौज, मार्च 6 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा में रंजिश को लेकर दबंगों ने चचेरे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पाल चौराहा चौकी के गांव कटरा निवासी जीतो उर्फ जितेंद्र पुत्र देवी दयाल ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखते हुए बताया कि 4 मार्च की देर रात वह अपने चचेरे भाई शैलेंद्र के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही उपेंद्र शैलेंद्र पुत्र बलबीर आशीष पुत्र सुभाष बलराम पुत्र सुखदेव वहां पहुंच गए और रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने शैलेंद्र पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंचे जितेंद्र की भी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भा...