फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- शमसाबाद, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर घर घेरकर पथराव के साथ तोड़फोड़ की गई। महिला के कुंडल नोच लिये गये। इसको लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। पसियापुर गांव निवासी आलोकुमार अपने साझेदार अजीत के घर किसी काम से बातचीत करने गये थे। इस बीच गांव के चार युवक वहां पहुंच गये और आलोक को देखते ही गाली गलौज करने लगे। किसी तरह से आलोक वहां से अपने घर चले आये। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपित 20 लोगों को अपने साथ लेकर शुक्रवार की रात 11 बजे आलोक के घर पहुंच गये और पथराव शुरू कर दिया। बाइक को भी तोड़ दिया। आलोक की मां के कानो के कुंडल भी नोच लिये। घटना की जानकारी यूपी 112 को दी गयी। इस पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच की। आलोक के भाई अमर सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरी...