लखनऊ, अप्रैल 2 -- रहीमाबाद(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के रहीमाबाद में गुरुवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी दूसरे फायर की तैयारी कर रहा था तभी शिक्षकों और पड़ोसियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। प्रिंसिपल ने ऑफिस में रखी अलमारी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की गोली अलमारी से टकराकर उनके पेट में जा लगी। घायल प्रिंसिपल को पहले सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह जो जुगराज गंज रेलवे स्टेशन रहीमाबाद के निवासी हैं, प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं।यह स्कूल रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित है ।गुरुवार करीब 12 बजे जुगराज गंज निवासी विजय पाल वैगन आर कार से स्कूल पहुंचा और असलहा लहराते हुए सीधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.