रामपुर, मई 3 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के बकनौरी निवासी रंजीत अपने चाचा इमरती के पास रहता था। चाचा के कहने पर ही उसने शीतल से शादी की थीं। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ पिता के घर पर रहने लगा। इसी से उसके चाचा नाराज रहने लगे और रंजिश रखते थे। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसके चाचा अपने परिवार के साथ घर आए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर घर वालों को भी पीटा। शोर मचाने पर सभी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। यह भी पढ़ें- दामाद संग मारपीट में सास-ससुर समेत चार पर केस पुलिस ने तहरीर के आधार पर इमरती,महेंद्र और वतिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.