उरई, मई 1 -- जालौन। संवाददाता रंजिश के चलते गांव के ही व्यक्ति द्वारा महिला के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी महिला नूना ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुलदीप उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह कुलदीप उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहे थे। जब उसने गाली देने से मना किया तो हाथापाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.