लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-5 बी में रविवार शाम मंदिर से लौट रहे एक परिवार पर पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार शाम पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनीता सिंह के मुताबिक, उनके पति प्रभाकर सिंह, पिता अवधेश बहादुर सिंह और मां अखिलेश सिंह घर के पास स्थित मंदिर में आरती करने गए थे। आरती समाप्त होने के बाद जैसे ही परिवार मंदिर से बाहर निकला, तभी पड़ोस में रहने वाले अनिल मिश्रा, निखिल मिश्रा, अखिल मिश्रा और अनिल मिश्रा का साला लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रभाकर सिंह समेत कई सदस्य घायल हो गए।घटना के दौरान प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.