हरिद्वार, सितम्बर 14 -- पथरी थाना क्षेत्र में न्यूज पोर्टल चलाने वाले एक व्यक्ति को तीन व्यक्तियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमे में दो लोग नामजद और एक अज्ञात को शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव अम्बुवाला निवासी अर्जुन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चाचा मित्रपाल न्यूज पोर्टल चलाता है। गुरुवार रात करीब 10 बजे मित्रपाल घर जा रहे थे। रास्ते में पथरी चौक पर पहले से घात लगाए बैठे बिजेन्द्र पुत्र पदम, रणजीत व अन्य अज्ञात व्यक्ति ने पुरानी रंजिश चलते उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार हमलावरों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.