रुडकी, मार्च 7 -- नरोजपुर गांव में खेत पर खड़े पेड़ों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। रंजिश के चलते एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने एक युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास भी किया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नरोजपुर गांव निवासी फातिमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 फरवरी की शाम उनके पड़ोसी से खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ों को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि पड़ोसी से बंजर जमीन को लेकर पहले से भी विवाद चला आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.