बाराबंकी, फरवरी 28 -- हैदरगढ़। थाना क्षेत्र के सराय वन पुकार गांव में शुक्रवार की देर शाम तालाब को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। इस गांव के निवासी रमाशंकर दीक्षित ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह अपने भाई कृपाशंकर के साथ घर जा रहा था। गांव में स्थित तालाब के पास मौजूद अरविंद, सजन, सुरेन्द्र व परमानंद शुक्ल ने हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के सरांय चौबे गांव के अरविंद रावत ने तहरीर देकर बताया कि वह वन पुकार गांव स्थित अपने तालाब में मछली डाल रहा था। विपक्षी रमाशंकर दीक्षित, अभिषेक, जगन्नाथ, हनुमान एवं धीरेंद्र दीक्षित ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...