रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, केस
रामपुर, जून 6 -- मिलक। रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अवधेश मित्तल का आरोप है कि वह तीनबत्ती चौराहे जा रहा था, तभी हर्षित शर्मा और आदित्य शर्मा उर्फ छोटू ने उसे रोककर गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार गए। वहीं दूसरे पक्ष के मोहल्ला अस्दुल्लापुर निवासी हर्षित शर्मा का आरोप है कि वह रौरा कट होते हुए मिलक आ रहा था, तभी जनविजय मित्तल और अवधेश मित्तल ने उसकी बाइक रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.