रंजिश के चलते तमंचे की बट से पीटकर,चेन और रूपए लूटे
रामपुर, जून 24 -- गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी उवैस ने कोर्ट में शिकायत पत्र देकर बताया था कि वह बजरी सिमेंट सरिये के कारोबारी है। कारोबार में उनका संबंध उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी उमेश त्यागी,त्रिलोक चंद्र गुरूरानी से हुआ और सभी के बीच लेनदेन शुरू हो गया था। इस बीच लेनदेन को लेकर सभी में कुछ विवाद हुआ,जिस कारण रंजिश रखने लगे। आरोप लगाया कि पांच मई को वह कार से रामपुर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और अपनी कार में डालकर ले जाने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटा। मारपीट में वह घायल होकर बेहोश हो गया। बेहोश होते ही आरोपियों ने सोने की चेन और 20500 रूपए लूट लिए और कार से धक्का मारकार गिरा दिया। होश में आने पर पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी,मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.