रंजिश के चलते छात्र को दोबारा पीटा मुकदमा
आगरा, जून 27 -- न्यू आगरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक सड़क दुर्घटना की एफआईआर की रंजिश को लेकर एक छात्र के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित यश उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि 21 जून 2026 की सुबह करीब 6:20 बजे वह सेंट जॉन्स कॉलेज के पास स्थित रमन स्वीट पर मौजूद था। तभी दुर्घटना प्रकरण से जुड़े आरोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और पुरानी एफआईआर को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने मुक्तेश चतुर्वेदी और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.