रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
संभल, जून 5 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के लहरा कमंगर गांव में रंजिश के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। जिसमें एक महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाक्षेत्र के गांव लहरा कमंगर निवासी फैसल के घर में रंजिश के चलते उसकी ससुराल पक्ष के लोग घुस आए। आरोपी घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। फैसल की मां रहाना ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। जिससे रहाना सिर में चोट लगने से घायल हो गई। शोर होने पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। फैसल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.