रंजिश के चलते घर में घुसकर दंपति से मारपीट
बदायूं, जून 17 -- घर पहुंचकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। हमले में दोनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे और घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव तालीमनगर का है। यहां की रहने वाली वर्षा पत्नी संजय ने पुलिस को तहरीर देकर अपने जेठ विज्ञान सिंह पुत्र रामस्वरूप, उसकी पत्नी और नेम सिंह पुत्र खरगी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- मारपीट पर घायल करने का मढ़ा आरोप वर्षा ने बताया कि 14 जून की रात करीब 11 बजे आरोपी शराब के नशे में उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.