रंजिश के चलते घर घुसकर महिलाओं से की मारपीट
पीलीभीत, जून 15 -- रंजिश को लेकर चार लोगों ने घर घुसकर लाठी डंडे से महिलाओं की पिटाई लगा दी, जिससे वह घायल हो गईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर के रहने वाले तौहीद खां पुत्र कमरुद्धीन ने बताया कि गांव क जलालुद्धीन खां पुत्र गफ्फार खां, कमालुद्धीन, फहीम और नईम खां पुत्रगण जलालुद्धीन खां पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में लाठी डंडे लेकर घुस आए। आरोप है कि सभी आरोपियों ने तौहीद के भाई आसिफ खां, बहन सूबी, समन और मां अफसाना बेगम की लाठी डंडो से पिटाई लगा दी। यह भी पढ़ें- नाली के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा जिससे वह घायल हो गईं। आसिफ ने बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने जलालुद्धीन, कमालुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.