शामली, फरवरी 26 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने अपने ही गांव के दूसरे व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी कल्लू गिरी ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उनके भाई सोनू गिरी का गांव के ही सुरेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन इसके बाद भी सुरेंद्र का गुस्सा कम नहीं हुआ और वह लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा था। सोमवार की सुबह के समय सुरेंद्र ने अचानक कल्लू गिरी पर धारदार हथियार से सिर पर हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.