मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र में किसान की गेहूं की फसल में आग लगा दी गई, जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने रंजिश रखने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पाठ वाली मिलक गांव निवासी समरपाल सैनी ने बताया कि बीते शनिवार शाम को उन्होंने आठ बीघा गेहूं की कटी हुई पुलियां खेत में एक तरफ रख दी थीं, जिन्हें रविवार को निकलवाना था। देर रात किसी ने पुलियों में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे किसान ने नुकसान का आंकलन किया। समरपाल ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक से पैसों को लेकर पुरानी रंजिश है और उसी ने आग लगाई है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...