रंजिश के चलते कार सवारों पर लाठी-डंडों से हमला
मेरठ, जून 9 -- परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव स्थित कुंडा फाटक पर मंगलवार रात कार सवार दो युवकों पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में फायरिंग न होने की बात कही है। घाट गांव निवासी सागर घाट अपने मित्र ऋतिक कसाना के साथ परतापुर फ्लाईओवर के निकट स्थित शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहा था। सागर अपनी कार से ऋतिक को उसके घर कुंडा गांव छोड़ने जा रहा था। कुंडा फाटक के पास पहुंचे तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने रास्ता रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते कार पर हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे के पलटों से कार के शीशे और बॉडी पर वार किए। हमले में दोनों को चोटें आईं, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.