रंजिशन सैलून संचालक को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, मई 19 -- पिपरी थाना क्षेत्र के दूल्हापुर गांव निवासी नीरज कुमार ने लोधौर बाजार में सैलून की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि सोमवार की शाम वह दुकान पर मौजूद था। तभी गांव के ही दीपक पासी व नितेश कुमार दुकान पर आकर रंजिशन गालियां देने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- साइट पर गए ठेकेदार को जमकर पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.