रंजिशन ससुर को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा
रामपुर, मई 12 -- बिलासपुर। रंजिशन ससुर को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी शिफा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम उसके पिता मेहंदी हसन उसका हाल-चाल जानने घर आए थे। आरोप है कि वहां मौजूद पति आलम, अनीस और राशिद ने उनके साथ गाली-गलौज की। जब मेहंदी हसन वापस लौटने लगे, तो आरोपियों ने रंजिशन उन्हें रास्ते में ही घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आलम, अनीस और राशिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.