फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 16 -- शमसाबाद। मोहल्ला दलमीर खां में पुरानी रंजिश को लेकर लाइनमैन के पुत्र के साथ मारपीट कर दी गयी। लाइनमैन शफीक खां का पुत्र मुजम्मिल उर्फ बसर मोहल्ले की ही एक दुकान पर फोटो कापी कराने गयी थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के ही दो लोगों ने लाइनमैन के पुत्र को घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना से सड़क पर भीड़ लग गयी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर थाने गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...