रामपुर, अप्रैल 16 -- पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों और तमंचे की बट से एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले मामले में पुलिस ने गांव के ही चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र गांव पिपलिया मेहतो निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपनी स्कूटी लेकर घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रनजीत सिंह अपनी बाइक लेकर आया और जानबूझकर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जब कुलदीप ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर आरोपी पक्ष से हरजीत सिंह, मनिकरन सिंह और एक अन्य रनजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि चारों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले के दौरान एक आरोपी ने तमंचे की बट से कुलदीप के चेहरे पर प्रहार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.