हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर। सदर कोतवाली के भिलावां वार्ड के ठेके के पास रंजिशन युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गया है। मेरापुर निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र राजकिशोर किसी कार्यक्रम में जाने को घर से निकला था, तभी उसे भिलावां के ठेके के पास पड़ोसी युवक ने घेरकर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। दीपक ने बताया कि हमलावर उससे रंजिश मानता है। इसी के चलते उसके ऊपर हमला किया है। लहूलुहान हालत में दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश करने में लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.