रंजिशन युवक को पीटा, चार पर एफआईआर दर्ज
गोंडा, जून 22 -- खरगूपुर। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। पिपरा चौबे डुड़वा गांव के सोनू प्रसाद ने बताया कि गांव के राहुल, विनय, रंजीत व उत्कर्ष पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध हमला व धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.