हमीरपुर, फरवरी 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। जलालपुर थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के पुत्र का दबंगों ने अपहरण कर लिया। उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। गंभीर हालत में युवक को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कदौरा गांव के पूर्व प्रधान दृगपाल राजपूत के पुत्र कपिल को गांव के दबंग गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उसके फार्म हाउस से उठा ले गए। दिन में इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी। इसके बाद दबंगों ने उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। जिससे कपिल मरणासन्न हो गया। देर शाम परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो अफरातफरी मच गई। किसी तरह कपिल को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया गया। घायल कपिल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.