रंजिशन मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल
हरदोई, जून 23 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव के छब्बापुरवा मजरा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। छब्बापुरवा मजरा ढोलिया निवासी नेत्रपाल ने बताया कि 21 जून को सुबह करीब 10:30 बजे गांव के रामनरेश, उसकी पत्नी आरती, अखिलेश उर्फ बोधराई और रामश्री पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, ईंट-पत्थर और लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी अंबिका, बेटा सुमित और पत्नी मीरा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में पांच घायल, चार पर हुआ मुकदमा घटना के बाद नेत्रपाल ने थाना सुरसा पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.