रुडकी, अप्रैल 5 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चुड़ियाला निवासी चंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन त्यागी, मिंटू, नरेश, प्रेम, रवि, संजय, श्याम लाल और विशेष, सभी निवासी चुड़ियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार, के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.