संभल, जनवरी 25 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के अमावती की साप्ताहिक बाजार में बीते गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। शरीफ नगर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी वादी जीतपाल पुत्र चंद्रपाल अमावती की की साप्ताहिक बाजार में पशुओं की खरीदारी करने आया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में कहां सुनी और मारपीट हो गई। जहां वादी ने अपने चचेरे भाई ऋषिपाल के साथ गांव के ही रंजिश रखने वाले धर्मवीर पुत्र खुशीराम, विष्णु पुत्र धर्मवीर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट गली गलौज के संबंध में कैला देवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.