आगरा, मार्च 10 -- सहावर कस्बा के मोहल्ला हंसनगर में पुरानी रंजिश को लेकर नामजदों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। बीचबचाव को आए अन्य परिजनों को भी पीटा। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में वीरेंद्र पुत्र इंद्रपाल निवासी हंसनगर सहावर ने बताया है कि गत तीन मार्च को उसके बेटे प्रदीप की संतोष, बंटू, महेश से कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते चार मार्च को उसके घर के सामने जगदीश, राजेंद्र, बंटू, प्रकाश, राजेश लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार पर अन्य लोग पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा और धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...