रंजिशन मारपीट कर धमकाया, छह पर केस
बस्ती, मई 26 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के रानीपुर में रंजिश मारपीट की घटना में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी गांव के रहने वाले दुर्गेश का आरोप है कि बीते 23 मई की रात करीब नौ बजे उनके पट्ठीदारों ने रंजिशन लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से मारापीटा। बचाव में पत्नी कौशिल्या दौड़ कर आई तो उसे भी मारापीटा। मारपीट में उनके दाहिने हाथ की हथेली कट गई। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले आरोपी गोविन्द, राधेश्याम, ज्ञानमती, चंदन, छाया और जयन्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.