रामपुर, मार्च 20 -- पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने रंजिशन महिला के पति को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नया गांव उर्फ रामनगर लतीफपुर निवासी गीता कहना है कि गांव के ही धर्मेंद्र सिंह ने एक दिसम्बर नशे की हालत में बिना किसी बात के लाठी, डंडे, लोहे की रॉड से गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस बात को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके चलते धर्मेंद्र, बबली, पप्पू, छोटे लाल सहित चारों लोग रंजिश रखते हैं। आए दिन महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं। चौदह मार्च को भी इन लोगों द्वारा एक राय मशबरा होकर रास्ते मे पहले से ही घात ल...