गोंडा, दिसम्बर 22 -- खरगूपुर। पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर लाठी डंडे से हमला कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पति-पत्नी और उनकी बेटी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत असिधा निवासी मोना पत्नी संदीप पांडे ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी रामकृपाल पांडे उनकी पत्नी सुधा तथा बेटी कोमल ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.