हमीरपुर, अप्रैल 14 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा थानाक्षेत्र के लखौदा गांव निवासी किसान ने रंजिश के चलते खेत में कटी फसल में रात में आग लगा दी। जिससे किसान की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की फरियाद की है। लखौदा गांव निवासी सुखदेव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुरारा मौजा में सात बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। जिसकी कटाई हो जाने के बाद फसल खेत में पड़ी थी। जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी। आग की लपटे उठने पर 7 अप्रैल को रात साढ़े ग्यारह बजे आसपास के किसानों ने उसको जानकारी दी। तब उसने पहुंचकर आग बुझाई तथा डायल 112 को जानकारी दी। तब उन्होंने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली। दो बीघा खेत की फसल जलकर राख हो गई है।गांव निवासी जगदीश यादव से रंजिश चल रही है। उसने व उसकी पत्नी ने आग लगा कर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.