हमीरपुर, मई 10 -- बिवांर। मवईजार गांव के अमित कुमार तिवारी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जमीन को लेकर परिवार का देवेंद्र पुत्र सीताराम अभद्रता करने लगा। मना किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मारपीट की। पत्नी के बीच बचाव करने पर अपनी पत्नी बीना के साथ मिलकर मारपीट की। अमित ने परिवार के देवेन्द्र दत्त इसकी पत्नी बीना खिलाफ धारा 115(2) 352 351 ( 3) पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अमित को छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया।

आरोग्य मेला का आयोजन बिवांर। कस्बा बिवांर के पीएचसी में डॉ.एसके सिंह की देखरेख में सुबह 8:00 से 2:00 बजे तक आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 45 मरीज जुकाम, खांसी, बुखार, खुजली के आए। मरीजों को उपचार कर धूप से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही तरल पदार्थ लेने की सलाह दी। पीए...