रंजिशन तालाब में छोड़ा जहर, 16 हजार मछलियां मरी
बहराइच, जून 12 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने के शिवरहा के मजरे पठानपुरवा में एक प्रगतिशील किसान के तालाब में रंजिशन जहर डाल दिया गया। जिसके चलते लगभग 16 हजार मछली काल कवलित हो गई। तालाब में पनपी जलकुंभी भी प्रभावित हुई है। मत्स्य पालन कर रहे किसान को लगभग डेढ़ लाख की क्षति उठानी पड़ी है। काफी जद्दोजहद के बाद थाने में एक को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। हुजूरपुर थाने के शिवरहा के मजरे पठानपुरवा निवासी कज्जन खां पुत्र जुम्मन खां खेती किसानी करते है। बकरी व मछली पालन किए है। घर से लगभग दौ सौ मीटर दूरी पर तालाब है। लगभग 16 हजार मछलियां तालाब में पल रही थी। रंजिशन किसी ने तालाब में जहर डाल दिया। कई दिन से बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत होने लगी। तो तालाब में जहर डालने की भनक लगी। तालाब की सभी मछलियां तो काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.