रंजिशन छप्पर में आग लगाने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महिला के छप्पर में 18 मई को अराजकतत्वों ने आग लगा दी थी। जिससे करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ था। नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने फिर से पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। महेशगंज थाना क्षेत्र के बहादुर का पुरवा ऐमांपुर बिंधन गांव निवासी विमला देवी पत्नी इन्द्रजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने फसल की सिंचाई के लिए खेत में नकलूप लगवाया है। उसकी सुरक्षा के लिए छप्पर लगवाया था। आरोप है कि जमीन की रंजिश में गांव के ही युवक ने उसके छप्पर में 18 मई को आग लगा दी, जिससे पूरा छप्पर जल कर राख हो गया। उसके नीचे रखा सामान भी जलने से करीब दस हजार रुपये की छति हुई। आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.