रामपुर, मार्च 1 -- गंज कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों ने रंजिशन चाकू से वारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर लोहे की राड मार दी। शोर-शराबा होने पर क्षेत्रीय लोग जुटे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर कटे बाज खां निवासी खुर्शीद मियां का कहना है कि उसकी अब्दुल्ला से रंजिश चल रही है। खुर्शीद के अनुसार वह किसी काम से पीला तालाब चौकी की ओर जा रहा था। रास्ते में अब्दुल्ला ने अपने दो साथियों के साथ उसे रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। उन्होंने सिर पर लोहे की राड मार दी। जिससे सिर फूट गया। इसके बाद चाकू से वारकर उसे गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.