बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने एक परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हिलवाड़ी की रहने वाली समीना ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उनसे रंजिश रखता है,जिसके चलते वे लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और उन पर हमला बोल दिया,जिसमें समीना उसकी बेटी चांदनी और उसके पति इंतजार घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने गांव के ही नानू, आसमीन, गुलजार,गुलबाहर व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.