कौशाम्बी, मई 10 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के मौलाना आजाद नगर (पुरानी बाजार) मोहल्ले में रहने वाली एक गर्भवती महिला की घर में घुसकर पिटाई की गई। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास व पति को भी पीटा। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर कोखराज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौलाना आजाद नगर (पुरानी बाजार) निवासी नाजिया ने बताया कि पड़ोसी दबंंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर सात मई की रात वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर यह जानते हुए भी घर में घुसकर पिटाई की कि पीड़िता गर्भवती है। आरोपियों ने शोरगुल पर बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित महिला के पति मो. आसिफ व सास को भी जमकर पीटा। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पिता-पुत्रों ने पड़ोसी को पीटा चीख-पुकार पर जुटे पड़ोसियों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। आरोप है कि शिकायत के बाद भी...