कौशाम्बी, जनवरी 20 -- कोतवाली क्षेत्र के चकनारा शहीदाबाद गांव की रहने वाली रुबीना बानो पत्नी इशरार अहमद ने बताया कि 18 जनवरी की शाम वह घर के समीप बैठी थी। तभी पड़ोसी मुन्ना, बबलू पुत्र मुल्लन व जिबरील पुत्र जलील पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...