धनबाद, फरवरी 20 -- पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के मुकदमे में गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधिश डीसी अवस्थी की अदालत में सरायढेला थाने की पुलिस ने 25 जनवरी 2017 से 15 नवंबर 2018 तक की स्टेशन डायरी प्रस्तुत की। अदालत ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता के आवेदन पर सरायढेला पुलिस को डायरी पेश करने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान जेल मे बंद आरा बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को रांची की होटवार जेल से वीसीएस से पेश किया गया। वहीं जमानत पर मुक्त हर्ष सिंह गुरुवार को हाजिर नहीं हुए। रूना सिंह ऊर्फ मामा उर्फ नंद किशोर सिंह आठ अगस्त से जेल में बंद है। पांच नवंबर 2018 को सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने मामा को शूटर बताते हुए उसके विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दायर की थी जबकि चंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.