धनबाद, जून 4 -- धनबाद। झरिया निवासी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के मुकदमे की सुनवाई जिला व सत्र न्यायाधिश डीसी अवस्थी की अदालत में हुई। अदालत ने बचाव पक्ष को बहस का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान जेल में बंद आरा के बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को रांची की होटवार जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया। वहीं जमानत पर मुक्त हर्ष सिंह बुधवार को भी हाजिर नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...